Deogarh News: मौर्य एक्सप्रेस से नौ लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार
देवघर, नवम्बर 20 -- Deogarh News: जसीडीह। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन सतर्क के तहत गुरुवार को मौर्य एक्सप्रेस में कार्रवाई कर नौ लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत 9600 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बखड्डा निवासी सुनील कुमार (28) के रूप में हुई है। आरपीएफ के अनुसार, धनबाद से जसीडीह आ रही ट्रेन संख्या- 15027 में जवानों की एस्कॉर्ट पार्टी ड्यूटी पर थी। उसी दौरान जामताड़ा और मधुपुर स्टेशन के बीच बी-3 कोच के बाहर एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से रॉयल स्टैग की चार और मैजिक मोमेंट की आठ बोतलें बरामद हुईं। सभी बोतलें 750 एमएल की थी। जसीडीह स्टेशन पर युवक व शराब ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। कागजी प्रक्रिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.