देवघर, नवम्बर 8 -- दुर्घटना की पुलिस जांच Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में टैंकर की चपेट में आने से महिला की मौत के मामले में शनिवार को मोहनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने वादी और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों और टैंकर चालक की भूमिका की जांच में जुटी है। शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान की प्रक्रिया तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में टैंकर की चपेट में आने से दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी सीमा देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया था। मामले में मृतका के ससुर ने टैंकर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया था। आवेदन में द...