Deogarh News: मोहनपुर में क्रिकेट के मैदान पर भिड़े पत्रकार-पुलिस, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड स्थित मोहनपुर स्टेडियम में रविवार को पत्रकार और पुलिस के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुकाबले में पुलिस टीम ने पत्रकार टीम को हराकर जीत दर्ज की। पुलिस टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार टीम 96 रन ही बना सकी। इस तरह पुलिस टीम ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने फीता काटकर किया। आयोजन का उद्देश्य खेल के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना और पुलिस तथा मीडिया के बीच आपसी समन्वय एवं सौहार्द को मजबूत करना था। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस कराया गया। पुलिस टीम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.