Deogarh News: मोहनपुर पुलिस पर पथराव की कोशिश
देवघर, नवम्बर 17 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी करने पहुंची मोहनपुर पुलिस को शिवनगर गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस टीम के पहुंचते ही घर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखकर कई लोग घर से निकलकर भागने लगे। वहीं घर की कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने की भी कोशिश की गई। हालांकि, पुलिसकर्मियों को चोट लगने या सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, मोहनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव स्थित एक घर में कई लोग एकत्रित होकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसका सत्यापन कराया। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.