Deogarh News: मोहनपुर के 46 विद्यालयों में प्रबंधन समिति का गठन, 17 में अध्यक्ष का चुनाव नहीं
देवघर, सितम्बर 2 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रखंड क्षेत्र के कुल 90 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाना था। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 46 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक की प्रक्रिया संपन्न हुई। हालांकि कई विद्यालयों में समिति गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार 17 विद्यालयों में किसी कारणवश समिति के अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। ऐसे विद्यालयों में आगे की तिथि निर्धारित कर अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। शेष विद्यालयों में भी विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.