देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैयागंझियाना गांव के समीप हथियार के बल पर बाइक सवार युवक से लूटपाट की गयी है। इस संबंध में पीड़ित ने तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोहेल अंसारी 23 मई की शाम करीब 7:30 बजे अपने दोस्त समरुद्दीन अंसारी की मोटरसाइकिल लेकर देवघर से राशन खरीदने गया था। राशन खरीदने के बाद बाइक से अपने घर घोंघा लौट रहा था। उसी दौरान तिलैयागंझियाना गांव में रामी महतो के घर के समीप पहुंचने पर झाड़ी से अचानक 3 अज्ञात व्यक्ति निकलकर सड़क पर आ गए। तीनों ने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। पीड़ित के अनुसार बदमाशों में से एक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दी, जबकि दूसरे ने कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि उसने शोर मचाया तो गोली ...