देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की कथित खरीद-बिक्री व सेवन की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और ना ही किसी प्रकार के आपत्तिजनक पदार्थ के बरामदगी की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीरनगर अवस्थित फोरलेन निर्माण स्थल के समीप कुछ युवक एकत्र होकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री व नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। सूत्रों का यह भी दावा है कि ...