Deogarh News: मोहनपुर : डीटीओ ने ओवरलोड दो हाईवा की जब्त
देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरन के पास जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड दो हाईवा जब्त की है। वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक माल लोड होने के संदेह में जांच की गई। कार्रवाई के बाद इलाके में ओवरलोड वाहनों का परिचालन करने वाले चालकों के बीच हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में डीटीओ ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरन के पास कार्रवाई की। जांच के दौरान दो हाईवा रोका गया। वाहनों की जांच के बाद जब्त कर लिया गया। हालांकि, दोनों हाईवा पर लदे माल की प्रकृति, निर्धारित क्षमता से अधिक लोड की मात्रा और वाहन मालिकों के संबंध में विस्तृत जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.