देवघर, सितम्बर 15 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 15 सितंबर की शाम 5:11 बजे तक मोहनपुर प्रखंड के 15 स्कूलों में ईवीवी ऐप के माध्यम से छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गयी थी। विभागीय रिपोर्ट में सभी 15 स्कूलों के सामने नॉट मार्केड दर्ज है। डिजिटल माध्यम से स्कूलों की उपस्थिति की निगरानी के बावजूद बड़ी संख्या में स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं होने से विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एमएस चुल्हिया क्लस्टर के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटबहियारी, पीएस नवाडीह-2 क्लस्टर के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाटांड़, प्रोजेक्ट कन्या हाईस्कूल मोहनपुर क्लस्टर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय श...