देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: देवघर। मोहनपुर थाना की पुलिस ने मोहनपुर रेलवे स्टेशन के समीप छिनतई की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर मामले के बारे में पूछताछ करने के बाद सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। उक्त मामले में एसपी प्रवीण पुष्कार ने सोमवार दोपहर के बाद 1:15 बजे अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले के बारे में जानकारी दिया। कहा कि जिले में हाल के दिनों में हुई कई संगीन वारदातों का खुलासा हुआ है। बताया कि दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हत्या, लूट, छिनतई, अपहरण व वाहन चोरी की कई घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने दोनों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 1800 रुपये नकद तथा चोरी की एक ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की है। यह भी पढ...