देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर मोड़ हाट से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। चोरी गयी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 15क्यू 4999 बताया गया है। घटना के बाद बाइक मालिक ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जाता है कि झालर मोड़ हाट में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। इसी दौरान हाट परिसर से बाइक चोरी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाट में पूर्व में भी इसी तरह वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद हाट के दौरान नियमित पुलिस ड्यूटी नहीं रहने से वाहन मालिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: रिखिया हाट से लॉक तोड़कर बाइक चोरी, प्राथमिकी यह भी पढ़ें- Deogarh News: सड़क ...