देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के सिंहरायडीह गांव अवस्थित एक मोबाइल दुकान में मारपीट और पिस्टल चमकाने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। रिखिया और मोहनपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में छापेमारी की और तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टा मामला मोबाइल ठीक कराने को लेकर हुए आपसी विवाद का सामने आ रहा है। घटना के संबंध में समाचार लिखे जाने तक लिखित शिकायत नहीं दी गयी है। जानकारी के अनुसार, सिंहरायडीह गांव अवस्थित मोबाइल दुकान में एक युवक अपनी मोबाइल ठीक कराने आया था। दुकानदार ने मोबाइल ठीक करने के बाद उसे 1200 रुपए का बिल बताया। युवक ने दुकानदार को 500 रुपए दे...