देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि स्कूटी सवार युवती का मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार एक उचक्के को चरपा के पास साहसी युवतियों ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया जबकि एक अन्य भाग निकला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम स्कूटी सवार मधुपुर छोटा शेखपुरा निवासी प्रियंका जायसवाल और मुक्ति कुमारी पथरोल से जागरण फाइनेंस कंपनी की वसूली कर मधुपुर वापस लौट रही थी। बहादुरपुर के पास अपाचे बाइक सवार गुनाठी पत्थरड्डा निवासी विक्रम दास और उसका सहयोगी पंकज दास स्कूटी सवार युवती से मोबाइल छीनकर भागने लगा। युवतियों ने भी साहस का परिचय देते हुए हल्ला करते हुए उनका पीछा करने लगी। चरपा गांव के पास ग्रामीणों के सहयोग से विक्रम दास को बाइक के साथ पकड़ लिया गया। इस क्रम में स्कूटी से गिरने से दोनों युवतियों को चोट भी आई है। सूचना...