Deogarh News: मोबाइल चोरी के शक में चार संदिग्ध हिरासत में
देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों के मोबाइल, पर्स व बैग चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की शिकायतों के बीच नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दो संदिग्धों के पास से चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए। हालांकि, संबंधित शिकायतकर्ता द्वारा बरामद मोबाइल को पुलिस के हवाले कर जब्ती की कार्रवाई नहीं कराए जाने के कारण पुलिस को सभी संदिग्धों को पीआर बांड पर छोड़ना पड़ा। पुलिस के अनुसार मेला क्षेत्र के अलग-अलग चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोर मोबाइल, पर्स और बैग पर हाथ साफ कर रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस लगातार संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.