Deogarh News: मोबाइल चोरी के आरोप में तीन हिरासत में, नाबालिग भी शामिल
देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। बाबाधाम में श्रावणी मेला के दौरान मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जो कांवरिया का ड्रेस पहने था। उसके साथ दो अन्य युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बताया जाता है कि मेला क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। उसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान एक नाबालिग के कांवरिया के वेश में होने की बात सामने आई। पुलिस को आशंका है कि भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.