Deogarh News: मोबाइल चोरी के आरोप में एक धराया, चोरी का मोबाइल बरामद
देवघर, नवम्बर 2 -- Deogarh News: मधुपुर। बर्धमान-झाझा मेमू ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल चुराने के आरोप में रेल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी निवासी बादल अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद की है। इस संबंध में रेल थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि बर्धमान-झाझा मेमू ट्रेन में यात्रा कर रहे अखिल दत्ता व मंसूर आलम के मोबाइल चोरी हो गए। मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिलते ही ट्रेन में यात्रियों के बीच हो-हल्ला मच गया। सूचना मधुपुर स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात रेल पुलिस को दी गई। ट्रेन मधुपुर स्टेशन पहुंचने पर रेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर बादल अंसारी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक यात्री की चोरी गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.