देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी हो गया । दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह देवघर में रहकर कराये का टोटो-ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। कुछ दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र में उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसके बैंक खाते से 7,300 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 98 हजार रुपये उड़ाए, पीड़ित ने लगाई गुहार घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित साइबर थाना पहुंचा और शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है...