Deogarh News: मोटर चलाने के दौरान करंट लगने से महिला झुलसी
देवघर, जुलाई 19 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में शनिवार शाम मोटर चलाने के दौरान करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। घायल महिला दुर्गापुर गांव निवासी 25 वर्षीय लजीना बीबी है। घटना के संबंध में उसके पति ने बताया कि उनकी पत्नी शाम के समय घर के दैनिक कार्य के दौरान पानी निकालने के लिए मोटर चला रही थी। उसी दौरान अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गई, जिससे गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.