देवघर, सितम्बर 9 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक अवस्थित एक कपड़ा मॉल में काम करने वाले कर्मचारी पर मॉल के करीब 1.80 लाख रुपए लेकर फरार होने का आरोप लगा है। मामले को लेकर मॉल मालिक ने थाना में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। युवक के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। मॉल मालिक की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित युवक कपड़ा मॉल में कर्मचारी के रूप में काम करता था। वह बिक्री और अन्य कार्यों से जुड़े रुपए भी संभालता था। आरोप है कि युवक ने अलग-अलग बहाने बनाकर बिक्री से प्राप्त नकदी अपने पास रख ली और बाद में अचानक काम छोड़ फरार हो गया। मॉल मालिक के अनुसार, युवक के पास करीब 1 लाख 80 हजार रुपए थी।...