देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मलहरा में शनिवार को लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक सहभागिता और ग्राम सभा की कार्यप्रणाली के प्रति छात्र-छात्राओं में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: विद्यार्थियों ने ग्रामसभा की बैठक लगाकर समझाई पंचायत की कार्यप्रणालीकार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ग्राम सभा की वास्तविक कार्यप्रणाली का नाटकीय रूपांतरण प्रस्तुत कर ग्रामीण समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। मॉडल ग्राम सभा के दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल, बालिका सुरक्षा और पर्...