देवघर, अक्टूबर 24 -- बलिया चौकी के पास सड़क हादसा Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सारवां थाना क्षेत्र के बलिया चौकी के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीया डुगनी देवी के रूप में की गई है। वह सारवां के दासडीह गांव की रहने वाली बतायी जा रही है। घटना उस समय हुई, जब अपने दामाद की बाइक पर सवार होकर मेला देखने अपने मायके जा रही थी। जानकारी के अनुसार रास्ते में बलिया चौकी के समीप सामने से आ रही तेज रोशनी वाली गाड़ी के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। उससे बाइक पर पीछे बैठी डुगनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार डुगनी देवी अपने दामाद की बाइक पर बैठकर कुंडा थान...