देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल और सुगम आयोजन को लेकर सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की विभागवार गहन समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ हर हाल में समय पर पूर्ण करें: डीएममेला क्षेत्र की सुविधाएं और तैयारी समीक्षा के दौरान डीसी ने संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं की संयुक्त टीम को स्पष्ट और कड़ा निर्देश दिया कि मेले की औपचारिक शुरुआत से ठीक पहले सभी प्रकार की तैयारियां शत-प्रतिशत पूरी कर ली जाएं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि देश-विद...