Deogarh News: मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा ने मनाया कर्मा पर्व
देवघर, सितम्बर 21 -- Deogarh News: प्रखंड के खिजुरिया पंचायत अंतर्गत कुशमाहा मैदान में सोमवार को मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मा पर्व मनाया गया। पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह मेलर, केंद्रीय महामंत्री वीरेंद्र राय मेलर, उपाध्यक्ष निरंजन राय मेलर, विश्वनाथ राय मेलर, मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर राय मेलर, उपाध्यक्ष रामनारायण राय मेलर, धर्मेंद्र राय मेलर, मंटू राय मेलर, संजय राय मेलर आदि ने संयुक्त रूप से मांदर बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रखंड के कई गांवो से आयी कर्मा व्रतधारी महिलाओं ने विधिवत कुरूम वृक्ष व कुरूम डाली की पूजा अर्चना की व कर्मा गीत से अतिथियों के मन को लुभा लिया। यह भी पढ़ें- करम प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का पर्व : शिल्पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.