देवघर, जुलाई 26 -- Deogarh News: जसीडीह। आसनसोल रेल मंडल में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए रविवार को विस्तारित मेगा कॉरिडोर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते जसीडीह, देवघर, झाझा, आसनसोल, अंडाल और बर्द्धमान रूट पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है।

ट्रेन रद्द करने की जानकारी रेलवे ने चार मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ तीन ट्रेनों का आंशिक परिचालन करने का निर्णय लिया है। इससे खासकर दैनिक यात्रियों और श्रावणी मेला के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर- 63505 बर्द्धमान-आसनसोल मेमू, ट्रेन नंबर- 63508 आसनसोल-बर्द्धमान मेमू, ट्रेन नंबर- 63298 झाझा-देवघर मेमू तथा ट्रेन नंबर- 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू का परिचालन 26 जुलाई को पूरी तरह...