Deogarh News: मुन्नीलाल स्वीट्स से बूंदी लड्डू का नमूना जांच के लिए भेजा
देवघर, नवम्बर 7 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। पर्व-त्योहारों के मद्देनजर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को विभाग की टीम ने सत्संग चौक और जसीडीह बाजार में विभिन्न मिठाई दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जसीडीह बाजार स्थित मुन्नीलाल स्वीट्स से बूंदी लड्डू का नमूना संग्रह किया गया। विभाग की ओर से लिए गए नमूने को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद मिठाई की गुणवत्ता और शुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.