Deogarh News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार पहुंचे देवघर
देवघर, नवम्बर 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि कुमार ने शनिवार को देवघर जिले के जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनारायठाढ़ी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर के तहत मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान कुछ मतदाताओं की सुनवाई के क्रम में दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित कमियां पाई गईं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस पर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चिह्नित कमियों को 30 नवंबर तक दूर करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.