देवघर, नवम्बर 3 -- Deogarh News: मधुपुर। स्वयंसेवी संस्था चेतना विकास के तत्वावधान में संचालित किसलय परियोजना के तहत बालिकाओं को शिक्षा के साथ कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सारथी योजना के कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए मधुपुर प्रखंड की दोलहा और सुगापहाड़ी पंचायत की कुल 35 बालिकाओं का नामांकन कराया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था की कांती कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा से जोड़ने के साथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना और कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।कहा कि बेटियां हुनरमंद बनकर अपने पैरों पर खड़ी हों और सम्मान के साथ समाज में ...