Deogarh News: मुखिया व पंस पर सरकारी कार्यों में अनियमितता का आरोप
देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। प्रखंड के मंझलाडीह पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा पंचायत की योजनाओं में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को लिखित शिकायत देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीण मदन कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, मनोज यादव, पंकज कुमार, अशोक यादव आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि योजना संख्या- 3/2024-25 में पंचायत भवन मरम्मत व सुदृढ़ीकरण के नाम पर 4 लाख 93 हजार की राशि की निकासी की गई, जबकि पंचायत भवन का जैसे-तैसे रंग-रोगन कर पूरी राशि खर्च दिखा दी गयी। पंचायत भवन आज भी जर्जर अवस्था में ही है।
अन्य आरोप वहीं पंचायत प्रहरी व साफ-सफाई कर्मी के नाम पर 15 हजार रुपए प्रति माह निकासी का भी आरोप लगाया गया है। जानकारी दी गयी है कि इसका खुलासा आरटीआई के माध्यम से हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.