देवघर, अक्टूबर 26 -- Deogarh News: उप विकास आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को चेतनारी पंचायत के मुखिया सुधीर यादव ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बौगइया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले विद्यालय में शिक्षकों के उपस्थिति पंजी की जांच की। जिसमें विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक लक्ष्मण महतो और फाल्गुनी प्रसाद यादव दोनों को उपस्थित पाया। वर्ग कक्ष में जाकर बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। बच्चों से किताब पढ़वाकर उनकी शिक्षा के स्तर को परखा। इसके बाद रसोई घर में जाकर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था का भी जायजा लिया। शौचालय में गंदगी मिलने पर सचिव को तुरंत साफ कराने का निर्देश दिया। मुखिया ने सचिव को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए...