देवघर, अगस्त 25 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा देवघर के विभिन्न क्षेत्रों में जलसार रोड, टॉवर चौक, बड़ा बाजार, कबूतर धर्मशाला, आजाद चौक एवं मीना बाजार क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच के लिए सोमवार को निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: रक्षाबंधन से पहले मिठाई-दूध की जांच, 10 नमूने प्रयोगशाला भेजेनिरीक्षण अभियान की गतिविधियाँ अभियान के दौरान विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार एवं किराना दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में केसरी भोजनालय, किशन पराठा, देवघर होटल, विश्वनाथ जलपान, भगीरथ पेड़ा, न्यू मालदा मिष्ठान भंडार, रस्तोगी पेड़ा, उपहार पेड़ा, महादेव साहा पेड़ा...