देवघर, नवम्बर 7 -- खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। प्रखंड के बसहाटांड़ पंचायत के सिकटिया गांव में प्रभारी बीएओ शशांक शेखर ने शुक्रवार को खेत बचाओ अभियान चलाया। बताया कि सरकार द्वारा खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रखंड के सभी पंचायतों में कम से कम किसी एक गांव में जाकर किसानों के बीच में बैठकर योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। किसानों को रासायनिक उर्वरक के अधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने की जानकारी व संतुलित रूप से रासायनिक उर्वरक उपयोग को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि भविष्य के लिए मिट्टी को स्वस्थ रखते हुए बेहतर फसल उत्पादन एवं किसानों को सदैव खुशहाल बनाए रखने के लिए रासायनिक खाद का कम से कम उपयोग करना चाहिए। इसके लिए रासायनिक उर्वरक के स्थान पर...