Deogarh News: मिक्सर मशीन लदे पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचे लोग
देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: थाना क्षेत्र अंतर्गत खलासी मोहल्ला में शुक्रवार को ढलाई कार्य के लिए मिक्सर मशीन ले जा रही एक पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वैन तेज गति से जा रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे से हटवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.