Deogarh News: मालवाहक टेंपो चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
देवघर, अक्टूबर 7 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा गांव के समीप से मालवाहक टेंपो चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी गया मालवाहक टेंपो और घटना में प्रयुक्त सवारी टेंपो भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार के अनुसार महेशमारा रेलवे ओवरब्रिज के पास से 5 अक्टूबर को मालवाहक टेंपो संख्या जेएच-15-वाई-2481 चोरी हो गई थी। इसको लेकर पीड़ित बासुदेव यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता सुरेंद्र यादव, निवासी महेशमारा ने रिखिया थाना में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर रिखिया थाना कांड संख्या 121/26, दिनांक 5 अक्टूबर 2026, बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। यह भी पढ़ें- Deoga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.