Deogarh News: मारपीट व छिनतई का आरोप प्राथमिकी दर्ज
देवघर, जुलाई 13 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के जमुनिया टांड गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और छिनतई की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष के दुखन दास ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपनी जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था। इसी दौरान गांव के नरेश दास, मुनवा देवी और जुगली देवी वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए जुताई रोक दी। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की जुगली देवी ने आरोप लगाया है कि दुखन दास, रीतलाल दास, सीतो दास, कलावती देवी, बबीता देवी समेत अन्य लोग उनकी जमीन पर जबरन ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। मना करने पर सभी ने मारपीट की तथा चांदी का बाला और चेन छीन ली। संबंधित घटना को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.