देवघर, जुलाई 15 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सरपत्ता गांव में घर का पानी निकालने को लेकर उभरे विवाद को लेकर मारपीट में महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। पीड़िता फूलकुमारी देवी,पति जयनारायण यादव ने बताया कि पड़ोसी मिठू पंडित अपने घर का गंदा पानी उनके दरवाजे पर निकालता है, जिससे गंदा पानी घर में घुस जाता है। पीड़िता ने कहा कि पति बाहर काम करने गया था, इसलिए मंगलवार को मिठू को पानी निकालने से मना करने गई। उसपर पत्नी के साथ मिलकर गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगे। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे देवर सुभाष यादव के साथ भी मारपीट की गयी। यह भी पढ़ें- Jamui News: चापाकल के पानी निकासी से मना करने पर पड़ोसी ने मां पिता व बेटी के साथ किया मारपीट घटना के बाद ओपी में शिकायत देते हुए सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस शिकायत के आधार पर छानब...