Deogarh News: मारपीट मामले में चार संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ
देवघर, अगस्त 23 -- Deogarh News: देवघर। थाना क्षेत्र के उजाला चौक के पास शनिवार को मारपीट मामले में कुंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि मारपीट की घटना में उनकी क्या भूमिका रही है और विवाद किन कारणों से हुआ। सूत्रों के अनुसार घटना के संबंध में अबतक किसी पक्ष की ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए संदिग्धों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बताया गया कि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। साथ ही मारपीट में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इलांकि मामले को लेकर किसी प्रकार की जानकारी पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.