देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत गजियाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर गजियाडीह गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा थाने में शिकायत देकर काउंटर केस दर्ज करायी गयी। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के एक-एक नामजद अभियुक्त कारू मंडल व बुलु मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Palamu News: मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...