देवघर, जुलाई 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि जिले के देवीपुर और सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो दंपति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पहली घटना देवीपुर थाना क्षेत्र के नेपोडीह गांव की है। वहां खेत में काम करने के दौरान दो भाईयों के बीच विवाद हो गया। घायल भीम मंडल ने बताया कि खेत में पानी काटकर दूसरे खेत में बहा देने और पुराने विवाद को लेकर कहा-सुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे भीम मंडल और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाय...