Deogarh News: मारपीट कर छिनतई मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव के समीप विगत दिनों मारपीट कर छिनतई करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चितोलोढिया गांव निवासी पाण्डेय कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को तकनीकी सहायता के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि देवीपुर थाना क्षेत्र के अमैयासार गांव निवासी दुबराज मंडल शनिवार देर शाम मोटरसाइकिल से अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चोरडीहा गांव के समीप पाण्डेय कुमार मंडल, गंगाधर कुमार मंडल और विपीन कुमार राणा ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपियों ने उन्हें झाड़ी की ओर ले जाकर मारपीट की और करीब 40 हजार रुपए नकद छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.