Deogarh News: मारपीट, छिनतई व दुर्व्यवहार के दो मामलों में तीन को जेल
देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र में मारपीट, छिनतई और दुर्व्यवहार के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में रामचंद्रपुर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा जसीडीह स्टेशन से घर लौट रहा था, रास्ते में चमन कुमार, ओम कुमार और अफताब सिद्दीकी ने रोककर मारपीट की। युवक के घर पहुंचने के बाद आरोपित वहां भी पहुंच गए और गाली-ग्लौज करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। वहीं दूसरे मामले में संताली मोहल्ला निवासी अनिल कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि अपने मित्र के साथ कार से देवघर जा रहा था। बाजार के मुख्य चौक पर सड़क पर खड़े ओम कुमार सिंह, अंकित और अफताब सिद्दीकी को हटने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.