Deogarh News: मारगोमुंडा- गिरिडीह भाया बाघसीला सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीण परेशान
देवघर, सितम्बर 24 -- Deogarh News: मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मारगोमुंडा से गिरिडीह भाया बाघसीला होकर आने- जाने वाली सड़क आजादी के लंबे असरे बाद भी बदहाली का आंसू बहा रही है। लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। मिट्टी मोरम कच्ची सड़क पर नुकीले पत्थर उखड़कर बाहर आ गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
सड़क की खराब स्थिति बारिश होने के बाद सड़क का और भी बुरा हाल हो जाता है। सड़क में कई जगहों पर जलजमाव हो जाने से सड़क में कीचड़ फैल जाता है, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया इस सड़क से होते हुए गिरिडीह, बाघमारा पंचायत भवन, मारगोमुंडा, पंचायत भवन व इस मार्ग पर लोगों का धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा आदि जिला मुख्यालय तक आना-जाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.