देवघर, जुलाई 11 -- Deogarh News: मारगोमुंडा प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ के प्रखंड अध्यक्ष जलील हैदर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अंचल निरीक्षक रविशंकर, इकबाल अंसारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान ने प्रखंड में भी शीघ्र पेसा कानून लागू करने की मांग की। अंचल क्षेत्र के कई गांवों में गोचर और परती जमीन पर अतिक्रमण हटाने की ग्राम प्रधानों ने अंचल निरीक्षक से की। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान सुखलाल साह ने कहा कि उनके अहरासोल जमाबंदी नंबर- 2 अपने निजी जमीन पर उनके द्वारा इस वर्ष भी धान की खेती करने के लिए धान का बीचड़ा डालने के बाद राजन साह द्वारा खेती करने नहीं दी जा रही है। मौके पर ग्राम प्रधान मुस्तकीम अंसारी, सुखलाल साह, विमल मरांडी, देवान टुडू, विदेशी मंडल, सोनालाल हांसदा, धीरेंद्र राय, ...