Deogarh News: मारगोमुंडा में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
देवघर, नवम्बर 7 -- Deogarh News: मारगोमुंडा प्रतिनिधि। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर थाना क्षेत्र के कई प्रमुख सड़कों पर शुक्रवार को पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी शशि कपूर द्वारा किया गया। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के कई जगहों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और डिक्की की जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों को हिदायत देकर छोड़ गया। वहीं संदिग्ध दिख रहे युवकों से पूछताछ कर तलाशी ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा-त्यौहार को लेकर अपराध पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.