Deogarh News: मारगोमुंडा : स्टेडियम में पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग
देवघर, अगस्त 3 -- Deogarh News: प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में पेयजल की सुविधा नहीं रहने से स्टेडियम में खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों सहित खेल देखने के लिए आने वाले खेलप्रेमियों को अपनी प्यास बुझाने में काफी परेशानी हो रही है। स्टेडियम में सरकारी और गैर सरकारी खेलों का आयोजन किया जाता है, लेकिन स्टेडियम के अंदर पानी की व्यवस्था नहीं रहने के चलते खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को बाहर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को विवश होना पड़ रहा है। बताया जाता है कि स्टेडियम के अंदर बोरिंग किया हुआ है, लेकिन मोटर लगाकर पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते खेल के दौरान प्यास लगने पर खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों को बाहर से पानी लाकर पिलाना पड़ता है। खिलाड़ियों सहित खेलप्रेमियों ने प्रखंड प्रशासन से स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.