देवघर, नवम्बर 22 -- Deogarh News: मारगोमुंडा प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में चक्रवात की वजह से शुक्रवार अहले सुबह से हो रही बारिश रविवार सुबह थम गई। दो दिनों तक हुई बारिश की वजह से कई गांव की कच्ची सड़क में जल जमाव होने के साथ कीचड़ फैल गयी। सड़क में कीचड़ फैलने से गांव तक आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि बारिश के चलते बोगइया, केंदुआटांड़, बीरसिंहडीह, नवासर, टिटिचापर, बड़बाद, ताराटीला आदि गांव तक आने-जाने वाली कच्ची सड़क में जल जमाव के साथ कीचड़ फैल गयी है। इसके चलते इस रास्ते की ओर से गांव तक आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। इसके चलते शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। जल जमाव के चलत...