Deogarh News: मारगोमुंडा : ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर लगा शिविर
देवघर, जुलाई 29 -- Deogarh News: प्रखंड कार्यालय में बुधवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक साथ सैकड़ों की संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक उमड़ पड़े। जिसके चलते कुछ देर तक प्रखंड कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि कपूर सदल-बल पहुंचने के बाद हालात सामान्य हो गया। इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आने वाले आवेदकों को कतारबद्ध करके ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। शिविर के दौरान परिवहन एवं यातायात विभाग से आए एमवीआई प्रथम कुमार रजवार, ऑपरेटर शंकर कुमार, मनोहर कुमार, परविंदर कुमार, अजय कुमार, विवेक झा आदि कर्मियों द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर ऑनलाइन किए आवेदन सहित दस्तावेजों की जांच की। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.