देवघर, अगस्त 1 -- Deogarh News: मारगोमुंडा प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में आयोजित जीपीडीपी प्रशिक्षण शिविर समापन शुक्रवार को किया गया। शिविर में प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया और पंचायत सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ललन मिश्रा ने कहा कि जीपीडीपी के माध्यम से ही पंचायतों का समग्र और संतुलित विकास संभव है। प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार योजनाएं बनाकर गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाए। प्रशिक्षक ने सतत विकास लक्ष्यों के साथ महिला हितैषी पंचायत और बाल हितैषी पंचायत की अवधारणा पर भी विस्तार से चर्चा की। कहा कि अब पंचायतों को केवल सड़क, भवन जैसे भौतिक विकास तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता देनी ह...