देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि कुंडू बंगला रोड अवस्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की त्रै-मासिक बैठक अध्यक्ष डॉ. अरुण गुटगुटिया की अध्यक्षता में हुई। शुरुआत पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि के साथ हुई, इसके बाद सचिव महेंद्र घोष ने विगत तीन महीनों के किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की और आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना की रूप-रेखा पर चर्चा की। कोषाध्यक्ष रंजन कुमार ने संस्था के पिछले आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. गुटगुटिया ने कहा कि रेडक्रॉस की विभिन्न शाखाओं द्वारा जरूरतमंदों की सहायता, रक्तदान, स्वास्थ्य सेवा जैसे सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं। साथ ही डॉक्टर डे और रक्तदान शिविर जैसे महत्वपूर्ण आयोजन भी संपन्न किए जा चुके हैं। कहा कि मानवता की सेवा, जरूरतमंदों ...