Deogarh News: मातृ पोषण योजना का झांसा, महिला से साइबर ठगी
देवघर, जुलाई 17 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक महिला से साइबर ठगी की गयी है। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बिंझा गांव निवासी 27 वर्षीय सुगन कुमारी ने साइबर थाना में शिकायत देकर साइबर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए कहा कि मातृ पोषण योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न जानकारियां मांगी और कुछ प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर महिला को झांसे में ले लिया। महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान साइबर ठग ने उसके बैंक खाते से संबंधित प्रक्रिया कराई, जिसके बाद उसके खाते से रुपए की निकासी हो गई। यह भी पढ़ें- मातृत्व पोषण योजना का झांसा, गर्भवती महिलाओं से ठगी जब ठगी का एहसास हुआ तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.