देवघर, जुलाई 18 -- Deogarh News: पाथरोल,प्रतिनिधि। सिद्धपीठ पाथरोलेश्वरी काली माता मंदिर में शनिवार को विपत्तारिणी पूजा को लेकर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बस स्टैंड से लेकर काली मंदिर तक मेला जैसी स्थिति बन गई। पाथरोल के बंगाली टोला स्थित दिलीप गांगुली के आवास पर प्रतिमा स्थापित कर विपत्तारिणी देवी की पूजा विधि विधान से की गई। इस संबंध में विपत्तारिणी मंदिर के पुजारी ने बताया की रथयात्रा के बाद उल्टा रथ के समय जो प्रथम शनिवार होता है, उसी दिन माता विपत्तारिणी देवी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पूजा में दूर्वा की तरह गांठ बना कर श्रद्धालु अपनी बांह में उसे धारण करते है, और विभिन्न प्रकार के पकवान, फल, फूल, नैवेद्य माता विपत्तारिणी को अर्पण करते हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: करौं : विपदतारिणी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओ...